Oppo Smartphone: जल्द मार्केट में एंट्री लेगा ओप्पो का नया फ्लिप फोन, इस दिन होगा लॉन्च

Oppo Find N3 Flip

Oppo Find N3 Flip Smartphone: भारत में ओप्पो अपने नए फ्लिप फोन से एक बार फिर से धमाल मचाने की तैयारी में है। कंपनी Oppo Find N3 Flip को लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो 12 अक्टूबर को भारतीय फैंस के लिए इसे पेश करेगा। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की घोषणा अगस्त महीने में चीन में की गई थी।

आपको बता दें कि Oppo Find N3 Flip ओप्पो का पहला फ्लिप फोन नहीं है। इससे पहले ओप्पो ने मार्केट में Oppo Find N2 Flip को पेश किया था। ओप्पो ने N2 Flip को 89,999 रुपये में लॉन्च किया था। ओप्पो का यह फ्लिप फोन मार्केट में सीधे सीधे Galaxy Z Flip 4 और Razr 2023 को टक्टर देगा। 

ये भी पढ़ें भारतीय बाजार की पॉपुलर 7-सीटर कार 26 के माइलेज के साथ,तगड़े इंजन के साथ जानिए कीमत

Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find N3 Flip में यूजर्स को 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले एमोलेड पैनल मिलेगी जो कि फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन का होगा। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। यूजर इसे आसानी से सन लाइट में इस्तेमाल कर पाएंगे क्योंकि कंपनी ने इसमें 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। साथ ही इसके कवर डिस्प्ले का साइज 3.26 इंच का होगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेनसिटी 9200 का प्रोसेसर होगा। न्यू N3 Flip में यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें Yamaha Aerox 155: यामाहा ने एरोक्स 155 का नया एडिशन लॉन्च, लुक के साथ देखे कीमत

Oppo Find N3 Flip का कैमरा

Oppo Find N3 Flip में ट्रिपल कैमरा स्लॉट होगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जबकि दूसरा और तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल और 48MP का होगा। इसके साथ ही इसमें 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसमें किसी भी दूसरे फ्लिप स्मार्टफोन की तुलना में कहीं बड़ी बैटरी मिलेगी। 

फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा ओप्पो का यह फ़ोन

ओप्पो अपने अपकमिंग फ्लिप फोन को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। 12 अक्टूबर को लॉन्चिंग के बाद से ही आप इसकी बुकिंग कर सकेंगे। इसका लॉन्चिंग इवेंट 12 अक्टूबर को शाम 7 बजे होगा। आप कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ पाने के लिए जुड़िए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से

WhatsApp groupclick hare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *