MPBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल किया जारी

MP Board Time Table 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल जारी कर दी है। जिसके मुता बिक मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 5 और 6 फरवरी, 2024 को शुरू करेगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 में परीक्षा आयोजित करने का फैसला नवंबर-दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और अप्रैल-मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें: MP New CM: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने मोहन यादव

10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल नियमित और स्वाध्याय छात्रों के लिए है। इस टाइम टेबल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक होनी है वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 फरवरी से 4 मार्च तक चलेंगी।

यह भी पढ़ें: Realme Smartphone: रियलमी के दो नए बजट स्मार्टफोन Realme V50 और V50s लॉन्च, यहाँ देखे कीमत और फीचर्स

परीक्षाओं का समय यथावत सुबह 9:00 बजे से 12:00 का रखा गया है। जिसके लिए छात्रों को 8 बजे पहुंचने की हिदायत दी गई है। छात्रों को हर हाल में सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा हाल में उपस्थित होना होगा। टाइम टेबल एमपी बोर्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

Leave a comment