मोदी कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, खरीफ की 14 फसलों पर MSP बढ़ाने की दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, खरीफ की 14 फसलों पर MSP बढ़ाने की दी मंजूरी मोदी सरकार द्वारा किसानो को बुधवार के दिन बड़ी खुशखबरी दी है। कैबिनेट ने खरीफ की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ाने की मंजूरी दी है।

केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए है ,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खरीफ की फसलों की MSP बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह किसानों के कल्याण के लिए कई निर्णयों के माध्यम से परिवर्तन के साथ निरंतरता पर केंद्रित है।

यह भी पढ़े : Government School Peon Recruitment : माध्यमिक शिक्षा विभाग में 595 चपरासी पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

मोदी कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, खरीफ की 14 फसलों पर MSP बढ़ाने की दी मंजूरी

14 फसलों पर MSP कैबिनेट ने दिया अप्रूव

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा खरीफ की 14 फसलों की MSP बढ़ा दी गई है। धान का MSP बढ़ाकर 2300 रुपये कर दिया गया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि खरीफ सीजन शुरू हो रहा है, किसानों को प्राथमिकता देते हुए 14 फसलों पर MSP कैबिनेट ने अप्रूव कर दिया है।

सरकार का मानना है कि MSP कम से कम 1.5 गुना होना चाहिए। धान का नया MSP 2300 रुपये किया है। इसमें 117 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 2013-14 में धान की MSP 1310 रुपये तक थी।

इन फसलों पर MSP
केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इन फसलों पर एमएसपी बढ़ाया गया है ,जिनमे कपास की MSP 7121 रुपये की है ,इसमें 501 रुपये बढ़ाया है। 2013-14 में कपास की MSP 3700 रुपये तक थी। इसी तरह रागी की MSP 4290 रुपये, मक्के की MSP 2225 रुपये, मूंग की 8682 रुपये है।

तूर दाल की MSP 7550 रुपये की गई है ,साथ ही उरद दाल की नई MSP 7400 और मूंगफली के तेल की MSP 6783 रुपये की है। और दो लाख गोदाम बनाने का काम काफी तेजी से चल शुरू हो चूका है।

वधावन पोर्ट के लिए प्रोजेक्ट
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पोर्ट एंड शिपिंग सेक्टर के लिए फैसला लिया है। पालघर के वधावन पोर्ट के लिए 76 हजार 200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। पूरे देश की जितनी क्षमता है, उसके बराबर एक अकेली वधावन पोर्ट के लिए तैयार की जा रही है।

पोर्ट की गहराई जितनी ज्यादा होगी उस हिसाब से वह महत्वपूर्ण है। इस पोर्ट से 12 लाख रोजगार उत्पन्न होने की सम्भावना है ,मेगा कंटेनर शिप में ये पोर्ट तैयार होने के बाद, दुनिया के टॉप 10 पोर्ट में से एक होंगे, मुंबई से इसकी दूरी 150 किमी तक है।

यह भी पढ़े :शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एलान UGC-NET परीक्षा होंगी रद्द , CBI जांच की घोषणा


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *