हाज़मा होगा दुरुस्त इम्यूनिटी होगी बूस्ट जब नाश्ते में खाएंगे दही की लाजवाब फुल्की

हाज़मा होगा दुरुस्त इम्यूनिटी होगी बूस्ट जब नाश्ते में खाएंगे दही की लाजवाब फुल्की सुबह के नाश्ते में आप दही के फुल्के खायें इससे ना केवल लाजवाब स्वाद मिलेगा बल्कि ये पाचन के लिए भी बेहतरीन हैं। पेट को ठण्डक देगा ,गर्मी के मौसम में दही से बना व्यंजन अमृत समान है।

दही का सेवन करें या फिर रायते का यह  पाचन से लेकर इम्यून सिस्टम बूस्ट करने में बेहद प्रभावकारी है।दही से बनने वाली  एक बेहद यूनिक रेसिपी आपके साथ स्येर करेंगे जो बनाने में बेहद आसान ,और खाने में बेहद लाजवाब है। इसे नाश्ते में खाने से आपका हाज़मा दुरुस्त होगा। 

यह भी पढ़े :Sindhi Koki Recipe : सुबह का नाश्ता हो या शाम का नाश्ते में बनाये चटपटी मसालेदार सिंधी कोकी

हाज़मा होगा दुरुस्त इम्यूनिटी होगी बूस्ट जब नाश्ते में खाएंगे दही की लाजवाब फुल्की

सामग्री 

  • 10 ग्राम बेसन
  • लहसुन का पेस्ट
  • लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच काला नमक
  • आधा किलो दही
  •  स्वाद अनुसार नमक
  • प्याज के बारीक टुकड़ें
  • काला मिर्च
  •  भुना हुआ जीरा
  •  सूखी लाल मिर्च
  • अदरक का पेस्ट
  • जीरा

दही फुल्के बनाने की विधि

स्टेप 1 सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और फिर इसमें नमक, प्याज के बारीक टुकड़े, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, जीरा डालें औरसभी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले अब इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

स्टेप 2

एक दूसरे बड़े बर्तन में दही को अच्छी रह से ब्लेंड कर लें। इसमें काला नमक, स्वाद अनुदार नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काला मिर्च, भुना हुआ जीरा को कूटकर इसमें डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। दही को पतला करने के लिए इसमें पानी मिला सकते हैं।

3 स्टेप

एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें ,अब इसमें बेसन का घोल डालकर फुल्के को ब्राउन होने के बाद छान लें। जब फुल्के तैयार हो जाएँ तब उसे दही के मिश्रण में डालकर रख दें।एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें। फिर इसमें सूखी लाल मिर्च और जीरा का तड़का दें और फिर इस तडेको को दही फुल्के में डाल दें।

दही फुल्का बनकर तैयार है अब इसे गार्निस करने के लिए ऊपर से हरा धनिया ,या लाल चटनी डालकर सर्व करें। 

यह भी पढ़े :Government Scheme : अब इन लोगो को घर बनाने के लिए केंद्र सरकार देंगी 50 लाख रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *