Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा नए साल का पहला सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2024

Surya Grahan 2024: सर्य ग्रहण का खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है. इसी कड़ी में साल 2024 में भी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं. इस वर्ष कुल 4 ग्रहण लगने वाले है जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य आता है. चलिए जानते है साल 2024 में किस दिन लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, यह किस प्रकार का ग्रहण होगा, कहां-कहां से देखा जा सकेगा और धार्मिक महत्त्व के आधार पर इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं.

ये भी पढ़े: Gujarat Clerk Jobs 2024: जीएसएसएसबी ने 4304 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी

कब है 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल के दिन लगने वाला है. भारतीय समय के अनुसार यह सूर्या ग्रहण 9:12 pm से 1:25 am तक लगेगा . यह ग्रहण पूरे 4 घंटे 39 मिनट तक दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण, पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होने वाला है. पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी के बहुत करीब से गुजरता है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा से पूरी तरह ढक जाता है. इससे पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया दिखाई देती है और सूर्य पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है. 

कहां-कहां से देखा जा सकेगा यह सूर्य ग्रहण 

यह ग्रहण प्रशांत महासागर, नॉर्थ पोल, साउथ पोल, साउथ अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ-वेस्ट यूरोप और ईस्ट एशिया से दिखाई देगा . 

क्या भारत से दिखेगा सूर्य ग्रहण 

सूर्य ग्रहण का जो समय है, उससे स्पष्ट हो जाता है कि ग्रहण के दौरान भारत में रात का समय होगा यानी सूर्यास्‍त हो चुका होगा। इसलिए साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण को आप भारत (India) से नहीं देख पाएंगे .

ये भी पढ़े: भारत में Redmi Note 13 Pro Plus 5G स्मार्टफोन लॉन्च, यहाँ देखे खासियतें

ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं 

सूर्य ग्रहण के सूतक काल (Sutak Kaal) को अशुभ समय माना जाता है और इस वक्त कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. चूंकि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत से नहीं देखा जा सकेगा इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इसका अर्थ स्पष्ट है कि भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *