नवरात्रि के 9 दिन: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को लगाए ये अलग-अलग भोग, करें माता रानी को प्रसन्न

मां शैलपुत्री- मां को गाय के घी का भोग लगाना शुभ माना गया है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

मां ब्रह्मचारिणी मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि यह भोग लगाने से मां ब्रह्मचारिणी दीर्घायु होने का वरदान देती  

मां चंद्रघंटा मां को दूध से बनी मिठाइयां,खीर आदि का भोग लगाएं। इससे धन-वैभव व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

मां कूष्मांडा माता को मालपुए का भोग लगाया जाता है। इससे मां के भक्तों के बुद्धि का विकास होता है और मनोबल में वृद्धि होती है।

मां स्कंदमाता माता को केले का भोग चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि माता को केले का भोग लगाने से सभी शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।

मां कात्यायनी नवरात्रि के छठें दिन देवी कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है और माता कात्यायनी को भोग के रूप में लौकी का हलवा,मीठा पान और शहद अर्पित करें। 

मां कालरात्रि सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन देवी कालरात्रि को गुड़ से निर्मित चीजों का भोग लगाना चाहिए। माता कालरात्रि शत्रुओं का नाश करने वाली होती हैं।

मां महागौरी सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-उपासना करते हैं। माता महागौरी को नारियल का भोग बेहद प्रिय है, इसीलिए नवरात्रि के आठवें दिन  भोग के रूप में नारियल चढ़ाएं और मनोवांछित फल की प्राप्ति करें।

मां सिद्धिदात्री नवरात्रि का नौवां दिन माता सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन बने हलवा-पूड़ी और खीर का भोग लगा कर कन्या पूजन करना चाहिए