गर्मी में शरीर को ठंडक देने में मददगार होंगी ये वृन्दावन स्टाइल में बनी Lassi

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा बनाये रखने के लिए हम कई तरह की कोल्ड्रिंक लेते है ,जो ठंडी तो होती है लेकिन यह शरीर के लिए नुकसानदायी भी होती है। तो अब घबराये नहीं आज हम आपके साथ शेयर करेंगे हेअल्थी और टेस्टी वृन्दावन स्टाइलिश में लस्सी जो शरीर क ठंडा रखने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसे पीने से पाचन बेहतर होता है ,साथ ही यह स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि इसे पीकर आपको मजा आएगा। कृष्ण नगरी वृन्दावन की लस्सी लोगों के बीच काफी मशहूर है, मथुरा और वृन्दावन की दो चीजें दुनियाभर में जानी जाती हैं, पहला है मथुरा का पेड़ा और दूसरा Vrindavan ki Lassi। इस लस्सी का स्वाद देश ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानियों को भी अपनी तरफ बार-बार आकर्षित करता है। इसलिए क्या नेता, क्या अभिनेता और क्या साधारण जनता, जिसने भी वृन्दावन की इस मक्खन वाली मलाईदार लस्सी को एक बार चखा है, वे सभी इसके दीवाने बन चुके हैं।

यह भी पढ़े :गर्मियों में इस एक गलती की वजह से ब्लास्ट कर जाएगा आपका फोन, ऐसे बचें

गर्मी में शरीर को ठंडक देने में मददगार होंगी ये वृन्दावन स्टाइल में बनी Lassi

सामग्री

  • हरी इलायची 4- 5
  • बादाम 6- 8
  • गाढ़ी मलाईदार दही 2 कप (घर पर बनाई हुई)
  • चीनी 4- 5 बड़ा चम्मच (पिसी हुई)
  • बर्फ के टुकड़े 4- 6 छोटे टुकड़े
  • केसर के धागे 4- 6

विधि

सबसे पहले दही से मलाई को निकालकर अलग रख दें ,अब बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद दही को ब्लेंडर से ब्लेंड कर ले और फिर इसमें पिसी हुई चीनी डाले और एक बार इसे अच्छे से ब्लेंड कर ले। कुछ केशर के धागों को थोड़े से दूध में दो घंटे भिंगोकर रखें। अब ब्लेंड की हुई दही और चीनी में इलायची पाउडर और भिंगी हुई केसर डालकर अच्छे तरह मिक्स करें। इसमें बर्फ के टुकड़ों डाले। एक गिलास में इसे निकाल कर ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, और रखी हुई दही के मलाई से गार्निश करें। और गुलाब की पंखुड़ियां या चेरी के टुकड़े डालकर इसे ठंडा ठंडा सर्व करे।

यह भी पढ़े :Luxury Cars Accident : तेज रफ्तार लग्जरी कारों ने बरपाया कहर, महीने भर में हुए तीन बड़े हादसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *