‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी का स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन 14 जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर मेकर्स ने पहला प्रोमो किया गया है। दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार में है।

‘खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन को दर्शको के लिए जल्द ही टीवी पर दिखाया जायेगा। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के कंटेस्टेंट खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे। शो का प्रोमो आने के बाद दर्शक काफी खुश और उत्साहित है। शो के प्रोमो की शुरुआत रोहित शेट्टी की आवाज से होती है। जिसमें वह कहते हैं इस बार मैं लिखूंगा डर की नई कहानियां इन रोमानिया।

यह भी पढ़े : ब्रेस्ट कैंसर जूझ रही अभिनेत्री हिना खान ,जाने अपडेट

KKK 14 Promo : ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

जारी हुआ ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का प्रोमो

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के कंटेस्टेंट यूरोप पहुंचते ही हॉलिडे मूड में आ चुके है। अब इनका मूड बदलेगा, माहौल बदलेगा। अब इनका ड्रीम हॉलीडे जल्द बुरे सपने में बदलने वाला है। रोहित आगे कहते हैं कि अब कंटेस्टेंट की पसंदीदा जगह को उनके सबसे बुरे सपने में बदलने का समय आ चूका है।

इस दौरान सुमोना चक्रवर्ती को हवा में एक खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आइ है। साथ ही करण वीर मेहरा को एक टास्क करते दौरान करंट लगाया जाता है।

खतरों से खेलते नजर आएगी टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में जारी किये गए प्रोमो में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को भी दिखाया गया है। जहां वो पहले एन्जॉय करते हुए और पिता जैकी श्रॉफ से बात करते हुई नजर आती है। इसके बाद उन्हें सांप और दूसरे चीजों के साथ स्टंट करते हुए देखाने की सम्भावना है।

इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी शो का हिस्सा हो सकती हैं। कृष्णा श्रॉफ के अलावा शालीन भनोट जेट-स्की से पानी के तेज झोंके का सामना करते हुए स्टंट करते नजर आती हैं। वहीं आसिम रियाज हवा में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में ये सभी कंटेस्टेंट आएंगे नजर

शिल्पा शिंदे, गशमीर महाजनी, केदार आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती, आसिम रियाज, अदिति शर्मा, करण वीर मेहरा और नियति फतनानी ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़े :भारतीय डाक विभाग में 35 हजार पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ,जाने आवेदन की प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *