खरबूजे की पुडिंग होती है बहुत रिफ्रेशिंग ,मिंटो में करेगी गर्मी को दूर

खरबूजे की पुडिंग होती है बहुत रिफ्रेशिंग ,मिंटो में करेगी गर्मी को दूर गर्मी के मौसम में खरबूजा बड़ी आसानी से बाजार में मिल जाता है। इन ताजा खरबूजों को काटकर खाते हैं ,कई लोग इसे पीसकर मिल्‍क शेक या जूस भी बनाकर पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी पुडिंग खाने के शौकीन हैं तो खरबूजे की पुडिंग भी काफी टेस्‍टी और रिफ्रेशिंग होता है।

खरबूजे की पुडिंग को बनाना काफी आसान है और बिना परेशानी के स्‍वादिष्‍ट पुडिंग फ्रिज में बना सकते हैं और वो भी घंटे भर में ,घर में पड़े खरबूजे की मदद से टेस्‍टी हेल्‍दी मस्‍क मिलन पुडिंग किस तरह बना सकते हैं और गर्मी का मजा उठा सकते हैं। आप इसे रोजाना बना कर पी सकते है।

यह भी पढ़े :दिल को जाम करने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल का रामबाण इलाज है ये ड्रिंक, पीने से साफ हो जाएगा गंदा फैट

खरबूजे की पुडिंग होती है बहुत रिफ्रेशिंग ,मिंटो में करेगी गर्मी को दूर

सामग्री

  • एक चम्‍मच ड्राई फ्रूट्स
  • नारियल का दूध
  • खरबूजा
  • एक चम्‍मच चिया सीड

बनाने की विधि

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे का छिलका निकाल ले। और इसे छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
  2. अब इसे मिक्‍सी में अच्‍छी तरह ग्राइंड करके एक स्मूथी तैयार कर ले।
  3. इसे शीशे के जार में रखें और इसमें एक चम्‍मच चिया सीड मिलाकर रखें।
  4. साथ ही इसमें नारियल का दूध में मिलाएं।
  5. सभी को अच्‍छी तरह से चम्‍मच से मिक्स कर लें।
  6. अब इसे थोड़ी देर के लिए ढककर रेफ्रिजरेटर में रख दें।
  7. अब बचे खरबूजे के टुकड़ों को काटकर पुडिंग पर धीरे से रखें।
  8. ऊपर से बादाम, काजू, पिस्‍ता को डालकर ठंडा ठंडा सर्व करे।

यह भी पढ़े :Amazon Sale में पाएं कम कीमत में बिकने वाले ,ये Best Cameras

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *