Guru Purnima 2024 : जाने कब है गुरु पूर्णिमा और शुभ मुहूर्त

Guru Purnima 2024 : जाने कब है गुरु पूर्णिमा और शुभ मुहूर्त गुरु ऐसा ज्ञान का सागर है ,जिसके मार्गदर्शन की सहायता से शिष्य को सफलता हासिल होती है। जीवन में सही राह दिखाने में गुरु का सबसे बड़ा योगदान है, इसलिए हमेशा गुरुओ का आदर और सम्मान करना चाहिए। गुरुपूर्णिमा गुरुओं को सम्मानित करने के लिए बेहद शुभ दिन होता है।

प्रति वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मानते है। गुरुपूर्णिमा के दिन माता सरस्वती गणेश भगवन के साथ साथ गुरुजनों की पूजा पाठ करने का विधान होता है। इसी दिन से आषाढ़ मास की समाप्ति और सावन मास प्रारंभ होता है। साथ ही इसमें भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ और लाभदायक माना जाता है।

यह भी पढ़े :Railway Group D Vacancy :10 वी पास के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 1 लाख पदों के लिए नोटिफिकेशन होगा जारी

Guru Purnima 2024 : जाने कब है गुरु पूर्णिमा और शुभ मुहूर्त

भारत देश में गुरु पूर्णिमा को बहुत ही श्रद्धा-भाव के रूप में मनाते है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता हैं। मान्यता है कि महर्षि वेद व्यास को संसार का पहला गुरु माना जाता है। इस दिन सभी को उनका नाम लेते हुए गुरु मंत्रों का जाप करना चाहिए।

महत्व

खा जाता है की धार्मिक ग्रंथो के अनुसार महर्षि वेदव्यास को विष्णु जी ने चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसी कारण उन्हें संसार का पहला गुरु माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की सेवा और आशीर्वाद लेने से व्यक्ति के जीवन में सफलताओं के योग बनते हैं।साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

गुरु पूर्णिमा 2024 का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष गुरुपूर्णिमा 21 जुलाई 2024 के दिन मनाई जाएगी। इस तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को शाम 5: 59 मिनट से होगी। और 21 जुलाई को दोपहर 3: 46 मिनट पर इसका समापन है।

पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान वेद व्यास और अपने गुरु की मूर्ति स्थापित करते हुए पूजा करें। इस दौरान उन्हें फूल, फल और मिठाईयों का भोग लगाएं। बाद में अपने गुरु मंत्रों का जाप करें और गुरु चालीसा का पाठ भी करें।अब अपने गुरुओ का माता पिता का सभी का आशीर्वाद ले।

यह भी पढ़े :Jan Dhan Saving Account : अब सरकार देंगी ग्राहकों को अकाउंट खोलने पर 10,000 रुपए ,जाने अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *